‘तुम तो ठहरे परदेशी, साथ क्या निभाओगे’ गाने के एल्बम से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार अल्ताफ राजा 18 फरवरी मंगलवार को नर्मदापुरम आएंगे। अल्ताफ राजा गुप्ता ग्राउंड में आयोजित रामजी बाबा मेले में गाने की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर अल्ताफ राजा का एक वीडियो भी नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में अल्ताफ राजा ने श्रोताओं से पहुंचने की अपील की। नर्मदापुरम के गुप्ता ग्राउंड में नगर पालिका परिषद ने 11 फरवरी से संत शिरोमणि श्री राम जी बाबा मेले का आयोजन है। जिसमें सांस्कृतिक सहित लोक नृत्य कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। 17 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। जिसमें प्रसिद्ध कवि सुनील पाल, हिमांशु बवंडर शर्मा श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। अल्ताफ राजा का वीडियो शनिवार को नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने शेयर किया। अल्ताफ राजा पहली बार नर्मदापुरम आएंगे। जिसमें एक से एक गीत की प्रस्तुति देंगे।


