राजनांदगांव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार:6 उपाध्यक्ष और 7 मंत्रियों की नियुक्ति, तबरेज खान-मैलकम दास को मिली सोशल मीडिया और डिजिटल टीम की जिम्मेदारी

राजनांदगांव जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ ने नई टीम तैयार की है। नई कार्यकारिणी में मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन समाज के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य जिले में सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना और भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ संकल्प को आगे बढ़ाना है। संगठन के मुख्य कार्यों के संचालन के लिए असलम खान और प्रिंस भाटिया को महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई टीम में छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जो राजनांदगांव शहर, डोंगरगांव, बागनदी सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें सोनी डेविस को शामिल कर महिला प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है। उपाध्यक्ष नियुक्त नई टीम में छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जो राजनांदगांव शहर, डोंगरगांव, बागनदी सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें सोनी डेविस को शामिल कर महिला प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है। मंत्री नियुक्त जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए सात मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में तरनदीप सिंह अरोरा, बलबिंदर सिंह भाटिया, तरनदीप गरचा, लीलेन्द्र जैन जैसे युवा और सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरों को स्थान दिया गया है। सोशल मीडिया और डिजिटल टीम को मिली जिम्मेदारी डिजिटल मोर्चे को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया की जिम्मेदारी तबरेज खान और मैलकम दास को सौंपी गई है। मीडिया सेल की जिम्मेदारी रॉबिन फ्रांसिस और ज्ञानेश बाठिया को दी गई है। यह टीम प्रेस समन्वय और सूचना प्रबंधन का कार्य करेगी। आईटी सेल प्रभारी पार्टी की योजनाओं और नीतियों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी गुरदीप सिंह भाटिया को आईटी सेल प्रभारी के रूप में दी गई है। प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रचार-प्रसार के लिए अख्तर अली को विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष नियुक्त वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी इमरान बीबा और मोनी मैथ्यू को कोषाध्यक्ष के रूप में दी गई है। जिला कार्यालय के प्रबंधन का कार्य अरशद खान और विनय लाल को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य नई कार्यकारिणी में 14 कार्यकारिणी सदस्य और 13 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मोहम्मद इरफान शेख, सुमीत सिंह भाटिया, डोंगरगढ़ से जॉर्ज मसीह, शोएब रिजवी जैसे वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है, जो अपने अनुभव से संगठन को मार्गदर्शन देंगे। संपादक के नाम नोट जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी और डिकेश साहू ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा का नया ढांचा राजनांदगांव जिले में भाजपा के जनाधार को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *