बालोद | जिले के तीर्थ स्थल मां गंगा मैया पावन धाम में 12 और 13 फरवरी को दो दिवसीय दिव्या गौ कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक पूज्यपाद स्वामी गोपालानंद जी के शिष्य, स्वामी भरत जी महाराज होंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सनातनी, गोभक्त, गौ रक्षक और पंचगव्य चिकित्सक सहित श्रद्धालु उपस्थित हुए। स्वामी जी ने गौ सम्मान आह्वान अभियान पर भी चर्चा होगी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गौ विज्ञान परीक्षा प्रांत प्रमुख सुबोध राठी होंगे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तोमन साहू करेंगे। विशेष अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, श्री कमलेश सोनी , रवि पांडे , चुम्मन ठाकुर शामिल थे।


