चिचबोड़ में मानस गान और व्याख्यान स्पर्धा 13 से होगी

बालोद| महाशिवरात्रि के अवसर और धर्मो रक्षति रक्षितः के उद्देश्य के साथ ग्राम चिचबोड़ में नवयुवा लोक कल्याण समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा त्रि-दिवसीय संगीतमय मानसगान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 और 15 फरवरी को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 13 फरवरी शाम 6 बजे दुर्गा शीतला मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। अतिथियों में जिपं अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिपं उपाध्यक्ष तोमन साहू, प्रदेश कार्यकारिणी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, नपा परिषद अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी होंगे। यह जानकारी नवयुवा लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष खिलानंद साहू, उपाध्यक्ष एस. कुमार साहू, सचिव एलम पटेल, कोषाध्यक्ष डिलेश्वर सिन्हा और युवा प्रभारी टाकेश्वर साहू ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *