सूटकेस में मिली लाश की हुई पहचान:मोगा की रहने वाली थी युवती, बठिंडा में दोस्त के साथ रहती थी

बठिंडा में सूटकेस में मिली युवती की लाश की पहचान मोगा के बाघा पुराना निवासी मलिका के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से बठिंडा में अपनी एक दोस्त के साथ रह रही थी। फिलहाल उसके परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। यह मामला बीते कल का है, जब बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बेहमान दीवाना के पास सड़क किनारे एक लाल रंग के सूटकेस में युवती का शव मिला था। शव आधा जला हुआ था और उस पर चोट के निशान भी थे। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम और बठिंडा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को सूटकेस में बंद कर सड़क किनारे फेंका गया था। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *