जोधपुर में ट्रैक्सी ड्राइवर की ओर से होमगार्ड जवान के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। शहर के त्रिपोलिया बाजार में हुई इस घटना से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। एक वीडियो भी सामने आया है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। त्रिपोलिया बाजार रोड पर एक टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर टैक्सी खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। ऐसे में होमगार्ड जवान ने उसे टैक्सी हटाने को कहा। इस पर टैक्सी ड्राइवर बहस करने लग गया और टैक्सी नहीं हटाने को लेकर अड़ गया। इस दौरान किसी ने इस घटना से जुड़ा वीडियो बना दिया। होमगार्ड जवान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना अधिकारी मानक राम ने बताय कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैक्सी ड्राइवर को थाने लेकर आई।


