मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल एक युवक कालू (38) की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक धारू का इलाज जारी है। घटना 11 फरवरी की रावतभाटा थाना क्षेत्र की है। परिजनों के कार्रवाई नहीं चाहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। रावतभाटा थाना ASI प्रेमसिंह ने कोटा के सुकेत थाना क्षेत्र में जुल्मी निवासी कालू व धारू बुधवार को दोनों क्रेशर पर मजदूरी के लिए बूंदी जिले के डाबी जा रहे थे। कालू किसी की बाइक मांग कर लाया था। दोपहर तीन बजे करीब रावतभाटा में चारभुजा,माता जी के मंदिर घाटे पर चढ़ते समय बाइक स्लिप हो गई। दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।कालू के सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी। दोनों को 108 की मदद से इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान देर रात कालू ने दम तोड़ दिया। आज परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कार्रवाई नहीं चाहने की लिखित में देने के बाद बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया।


