सोए हुए व्यक्ति पर चाकू से हमला, मेकॉज रेफर

भास्कर न्यूज | सुकमा मुरतोंडा में बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने लछिंदर यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार चाकू से पेट, गला और हाथ पर कई वार किए। गंभीर अवस्था में देर रात को लछींदर को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बिगड़ती तबीयत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेकॉज रिफर कर दिया। पुलिस के अनुसार वारदात रात करीब 11.30 बजे की है। हालांकि हमलावर कौन थे और क्यों हमला किए इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। करीब 6 किमी दूर दंतेवाड़ा मार्ग पर स्थित मुरतोंडा में बीती रात अज्ञात लोगों ने पंचायत भवन के बगल में रहने वाले लछींदर यादव पर हमला कर दिया। रात करीब 11.30 बजे लछींदर यादव अपने घर के परछी में सोया हुआ था। इस दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। लछींदर यादव गल्ले का काम करता था। उसका छोटा भाई गेनवाराम यादव ने बताया कि धारदार चाकू से गला और पेट में वार किए हैं। मेकाज में गले का ऑपरेशन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *