कन्या आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर लगाया

भास्कर न्यूज| बेनूर कन्या आश्रम शाला बेनूर में शनिवार को कार्यालय तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नालसा सालसा की जानकारी देते हुए नालसा की एक योजना नालसा (नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 की जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच बैड टच, यातायात नियमों, बाल विवाह, बाल श्रम की जानकारी दी। इसके अलावा 8 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत तथा नालसा हेल्प लाइन 15100 की जानकारी दी गई। इस शिविर में साइबर क्राइम के संबंध में तथा हेल्प लाइन 1930 और यातायात के नियमों चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया। इस मौके पर अधिकार मित्र गीता बघेल, प्रतिमा दोदी, अधीक्षिका पुर्णिमा शर्मा एवं आश्रम के बच्चे मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *