करौली में पांचना पुल के पास नदी में मिला शव:सिविल डिफेंस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला

करौली में हिंडौन-करौली मार्ग पर स्थित पांचना पुल के पास नदी से एक शव बरामद किया गया है। सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान करौली निवासी 42 वर्षीय बृजमोहन कोली पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे मासलपुर चुंगी इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल महाराज सिंह ने जिला कंट्रोल रूम को नदी में किसी वस्तु के तैरने की सूचना दी थी। प्रशासन के निर्देश पर सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मास्टर ट्रेनर रामावतार गुर्जर सहित जयदेव माली, लोकेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सैनी, राधेश्याम और राजवीर ने ओबीएम बोट की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला और कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार बृजमोहन कोली 4 फरवरी को बिना बताए घर से चले गए थे। इसके बाद परिजनों ने 24 घंटे बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *