धौलपुर में बिजली विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 13 फरवरी शुक्रवार को 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी बाड़ी फीडर एवं उससे जुड़े समस्त क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत तंत्र के सुचारू संचालन एवं भविष्य में संभावित तकनीकी बाधाओं से बचाव के लिए किया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णत: बंद रहेगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें तथा सहयोग बनाए रखें। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।


