जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट गो-अराउंड:करीब 12 मिनट बाद सफल लैंडिंग; विमान लेट होने पर भड़के सांसद

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एयर इंडिया की मुंबई-जयपुर फ्लाइट AI-2781 की लैंडिंग फेल होने से पैंसजर्स में दहशत फैल गई। पायलट टचडाउन से ठीक पहले फ्लाइट को दोबारा हवा में ले गया। करीब 12 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो पाई। वहीं इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में देरी को लेकर सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार से एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब 12 मिनट तक हवा में रही फ्लाइट दरअसल, एयर इंडिया की मुंबई से जयपुर आ रही फ्लाइट AI-2781 ने दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। इस दौरान पायलट ने दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर टचडाउन से ठीक पहले विमान को दोबारा आसमान में ले गया। लैंडिंग अप्रोच के अनस्टेबल होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया। करीब 12 मिनट तक फ्लाइट आसमान में ही चक्कर लगाते हुए हवा में होल्डिंग पैटर्न में रही। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरपोर्ट संचालन सामान्य रहा। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी। इस मामले पर एयर इंडिया या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि बीते दिनों में जयपुर एयरपोर्ट पर बदलते मौसम और तकनीकी कारणों से गो-अराउंड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। फ्लाइट देरी से रवाना होने पर गुस्सा हुए सांसद दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E – 170 के तय समय से दो घंटे से ज्यादा देरी से रवाना होने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कड़ा विरोध जताते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से कार्रवाई की मांग की है। बेनीवाल को शाम 4 बजे इस फ्लाइट से नई दिल्ली से जयपुर पहुंचना था। फ्लाइट निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सका और शाम 6 बजकर 3 मिनट पर रवाना हुई। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री @RamMNK जी संज्ञान लेवे,मुझे आवश्यक कार्य से आज @IndiGo6E की उड़ान संख्या 6E 170 से नई दिल्ली से जयपुर जाना था ,उड़ान भरने का समय 04 बजे का था मगर यह फ्लाइट अभी तक दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाई है क्योंकि इस फ्लाइट का पायलट नहीं आया है,लोक सभा चल…— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) February 11, 2026 बेनीवाल ने अपने X हैंडल पर लिखा- फ्लाइट पायलट के समय पर नहीं पहुंचने के कारण देरी से रवाना हुई। जबकि लोकसभा सत्र चल रहा है, मुझे आवश्यक कार्य से जयपुर आना था। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि हाल ही में इंडिगो की मनमानी से आम यात्री भी परेशान रहे हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद हालात में सुधार नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सरकार इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। — ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में दो फ्लाइट रनवे टच कर फिर उड़ी:फिर की सफल लैंडिंग, एअर इंडिया के प्लेन में थे कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही दिन में दो विमानों को पहली कोशिश में लैंडिंग छोड़कर गो-अराउंड करना पड़ा। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *