16 साल का बच्चा एनिकट में डूबा:एक दिन पूर्व भैंस चराने गया था, ​खेरोदा थाना क्षेत्र के बरोडिया गांव की घटना

उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र बरोड़ीया गांव 16 साल के बच्चे की एनिकट में डूबने से मौत हो गई। युवक भैंस चराने गया था। वापस नहीं लौटा। बाद में उसके एनिकट में डूबने का पता लगा तो सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। खेरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाहर मृतक का शव बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल मोर्चरी रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मृतक की पहचान 16 वर्षीय नरेन्द्र सिंह राणावत पुत्र अमरसिंह निवासी बरोडिया के रूप में हुई। युवक कैसे और क्यों डूबा। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। एक दिन पहले भैंस चराने गया, वापस नहीं लौटा
जानकारी अनुसार युवक अपने घर से बुधवार दोपहर को भैंस चराने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। जबकि भैंसें घर आ गईं थीं। घर पर युवक के नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने इधर-उधर युवक की तलाश की। रातभर भी युवक को ढूंढा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन गुरुवार को जब किसी ग्रामीण ने एनीकट के पास चप्पल पड़ी देखीं। तो उसे शक हुआ। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचे और नरेन्द्र की चप्पल होना बताया। जिसके बाद उसके डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस को भी बुलाया गया। जिसके बाद शव को बाहर निकाला। सिविल डिफेंस टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, दिव्यांशु वैष्णव भवानी शंकर वाल्मीकि, अरविंद सिंह राणावत और बोट ऑपरेटर व वाहन चालक कैलाश मेनारिया थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *