पाली में 10वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। शहर के 121 सेंटरों पर पंजीकृत 21249 में से 20824 स्टूडेंट परीक्षा देने पहुंचे। इसमें से 425 गैर हाजिर रहे। 97.99% स्टूडेँट परीक्षा देने पहुंचे। इधर, 17 दिव्यांग स्टूडेंट में से 16 परीक्षा देने पहुंचे एक स्टूडेंट गैरहाजिर रहा। गुरुवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा सुबह साढे 8 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। अगला पेपर 17 फरवरी को सोशल साइंस का होगा। बोले- यूके-LKG जैसे सवाल आए पाली शहर के बांगड़ स्कूल परीक्षा केन्द्र पर एग्जाम देकर बाहर आ रहे स्टूडेंट के चेहरे पेपर अच्छा होने की खुशी नजर आई। शीफा बागवान मिली जिसने बताया कि पेपर काफी अच्छा रहा और अच्छे नंबर आएंगे। नेहा ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। युक्ति सांखला बोली कि अंग्रेजी के पेपर में प्रश्न काफी ईजी थे जैसे यूके-एलकेजी में कक्षा में पूछे जाते हैं। देखें एग्जाम देकर बाहर आते स्टूडेंट्स की तस्वीर…


