कपूरथला में ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आज डाकखाना चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के तहत आयोजित किया गया था। इसमें सैकड़ों किसानों और यूनियन सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगें उठाईं। प्रदर्शनकारियों ने आठ घंटे की ड्यूटी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में 29 श्रम कानूनों को रद्द कर बनाए गए चार लेबर कोड्स को समाप्त करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रतिमाह तय करने और असंगठित व घरेलू कामगारों की मजदूरी निर्धारित करने की मांग की। MSP की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग अन्य मांगों में स्कीम वर्कर्स और ठेके पर भर्ती कर्मचारियों को स्थायी करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना और मनरेगा कानून को मजबूती से लागू करना शामिल था। किसान संगठनों ने फसलों की खरीद के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 को रद्द करने तथा मुक्त व्यापार समझौतों से कृषि एवं डेयरी सेक्टर को बाहर रखने की भी मांग की। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की अगल-अलग PHOTOS…


