मोगा की थाना सदर पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घल्लकलां निवासी सतिंदर सिंह उर्फ जुगनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सदर मोगा में मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि थाना सदर के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार लखवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। गांव घल्लकलां के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सतिंदर सिंह उर्फ जुगनी चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है और आज भी चोरी के मोटरसाइकिल पर गांव रतियां से मोगा की ओर आ रहा है। चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका। जब उससे मोटरसाइकिल के दस्तावेज पेश करने को कहा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा।इसके बाद पुलिस ने उसे चोरी के मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। वहीं अब आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


