जशपुर के रौनी घाट में बस-मिक्सर की आमने-सामने टक्कर:20 से अधिक यात्री घायल, ड्राइवर फरार, कई की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

जशपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यहां एक यात्री बस और तेज रफ्तार अजाक्स मिक्सर मशीन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाट की है। जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। रौनी घाट पहुंचते ही बस की सामने से आ रही अजाक्स मिक्सर मशीन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आई। देखिए सड़क हादसे की तस्वीरें गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में बालमनी बाई (35 वर्ष), निरुता लकड़ा (32 वर्ष), पुनिता (23 वर्ष), जेठू, तृप्ति, आयुष गुप्ता, विक्टोरिया, शिवप्रसाद, सुखनी, दीनानाथ, उमेश प्रकाश यादव, जगन राम, सावित्री, संझियारी, सुनीता, सेवती, आशा एक्का, शुभम और लगन सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। मिक्सर का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हादसे के बाद अजाक्स मिक्सर का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बगीचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल जारी है। लोगों ने स्पीड कंट्रोल और चेतावनी बोर्ड की मांग की स्थानीय लोग कहते हैं कि रौनी घाट में हाल ही में नई सड़क बनी है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। घाट में गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज होती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोग प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के लिए बाधा लगाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में रौनी घाट में हुए गंभीर हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल लोगों की नजरें घायलों के स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *