जयपुर | श्री धुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। आयोजक शैलेन्द्र सिंह कुमावत ने बताया कि कथा का व्याख्यान सुप्रसिद्ध कथा वाचक गिरिराज शास्त्री ने किया। राम जन्मोत्सव, वामन अवतार, कृष्ण जन्म व नंद महोत्सव और बालकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं का श्रवण कर के श्रोता मन्त्र मुग्ध हो गए। सुदामा चरित्र एवं चिट्ठे की कथा के साथ फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। अंत में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देने के बाद प्रसादी वितरित कर कथा का समापन हुआ। मौके पर पंडित दीपक त्रिवेदी, श्याम शास्त्री, हनुमान, विष्णु आदि मौजूद रहे।


