केक काटकर मनाया सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्री का जन्मदिन:फल वितरण कर गौवंश को खिलाया चारा

सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के जन्मदिन के अवसर पर नैनवां में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन के नेतृत्व में भाजपा और युवा मोर्चा नैनवां शहर कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किया गया। अस्पताल में फल वितरण और गौशाला में गायों को चारा डाला। देर शाम कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया और केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस दौरान सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष अखलेश जैन ने बताया हिंडोली विधानसभा ओर जिले में कई जगह सेवा कार्य किए हैं। इस अवसर पर भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर, शहर अध्यक्ष मोनू सैनी, भाजपा पूर्व शहर महामंत्री अनिल रंगीला,महामंत्री पवन चौहान, विधानसभा संयोजक जय सिंह हाड़ा,मंत्री वीरेंद्र मित्तल,नवनीत गुर्जर,अमित मारवाड़ा,कमल प्रजापत,मनोज भाट,जितेंद्र भाट,अशोक नागर,महेंद्र बरमुंडा,मुकेश सैनी,राजाराम नागर,प्रमोद नागर, पारस नागर,सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।। केक काटकर तलवार की भेंट
राजस्थान सरकार के सहकारिता ओर नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का जयपुर जाते समय भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन के नेतृत्व में पेच की बावड़ी टोल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री गौतम दक के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर , ओर तलवार भेट कर मनाया।। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखलेश जैन का मंत्री दक ने मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पेच की बावड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित जैन, संजय बरमुंडा ,महेश सोनी,हिंडोली वाइस चेयरमैन ईश्वर सैनी, जय सिंह हाड़ा, वीरेंद्र मित्तल,अमित मारवाड़ा, सौरभ मेडिका,निखिल खींची सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *