शिकायत के बाद भी अवैध खनन जारी

दामापुर| ग्राम बघर्रा में नहर नाली के अंदर से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है। जेसीबी मशीन से नहर की मेढ़ का मुरुम चोरी कर बेचा जा रहा है। खुदाई के कारण नहर की संरचना को नुकसान हो रहा है। ग्राम बघर्रा के सादूराम सागर ने कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुबा से लोखान तक नहर की खुदाई हो चुकी है। माफिया जेसीबी मशीन से लगातार मिट्टी निकालकर बेच रहे हैं। नहर के अंदर एक ही साइड को खोद दिया गया है। अभी भी जेसीबी मशीनें चल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच और रोकथाम की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *