नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 बच्चे, एक नाबालिग लड़का और एक युवक शामिल है। बिहार के सारण जिले के रहने वाले पप्पू गुप्ता ने बताया, ‘मैं मां के साथ गांव जा रहा था। मां भगदड़ होने पर गिर गई। लोग उसके शरीर के ऊपर चढ़कर भागने लगे। वो दबकर मर गई।’ ‘मैं बिहार संपूर्ण क्रांति से अपने परिवार के साथ दिल्ली से सारण जाने के लिए स्टेशन आया था। भगदड़ में मां की मौत होने के बाद अस्पताल जा रहा हूं। भगदड़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। जिसमें अधिकतर लोग संपूर्ण क्रांति से बिहार आने वाले यात्री हैं।’ एक दूसरे बिहार के यात्री ने बताया कि ‘मैं अपनी मामी और बहन के साथ बिहार आने के लिए निकला था। पुल पर इतनी भीड़ हुई कि लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए निकले। वहां कोई पुलिस वाला भी नहीं था।’ प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुल में भगदड़ मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुकान चलाने वाले रवि ने बताया कि, ‘भीड़ बहुत थी। गाड़ियां लेट थीं, 13 नंबर प्लेटफॉर्म पर बहुत भीड़ थी। पुल पर भी बहुत लोग थे, तभी भगदड़ मच गई। पुलिस भी लोगों को नहीं रोक पाई।’ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली ने कहा- मैं 1981 से कुली हूं। मैंने इतनी भीड़ कभी नहीं देखी। प्रयागराज स्पेशल 12 नबंर प्लेटफॉर्म से जाने वाली थी, फिर उसे 16 नबंर से कर दिया। इसी बीच बाहर से भी पब्लिक आई तो भगदड़ मच गई। प्रशासन के कुछ ही लोग थे। मैंने खुद 15 शवों को एंबुलेंस में पहुंचाया। वो 3 बड़े कारण… जिससे हालात बिगड़े और जानें गईं रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल को ढाई लाख और मामूली तौर पर जख्मी को एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे के दौरान की 5 तस्वीरें… तेजस्वी ने सरकार को घेरा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है। इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जान जा रही है। डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर मीडिया प्रबंधन करने में व्यस्त है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी न कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस हादसे में जिनका निधन हुआ, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल शीघ्र स्वस्थ हों। ————————— ये खबर भी पढ़िए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत:3 बच्चे शामिल, लोग एक घंटे तक दबे रहे; महाकुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) ने मौत की पुष्टि की है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़िए


