मोगा पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार:बाइक बरामद, चुराकर हुआ था फरार, कई वारदातों को दिया अंजाम, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

मोगा जिले मे चड़िक चड़िक पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी मोगा के साधां वाली बस्ती का निवासी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना चड़िक के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार चमकौर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। बस अड्डा चौक के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि साधां वाली बस्ती, मोगा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपा बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।उसके पास इस समय भी चोरी की मोटरसाइकिल मौजूद है। बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार बता दे कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीपा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं सहायक थानेदार चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *