विधायकों को पसंद हैं चबूतरा लेकिन राशि सबकी अलग:विधायक पटैरिया-जैन ने 50-50 हजार दिए, भार्गव-राजपूत, लारिया ने 4-4 लाख इसी पर खर्चे

नई सरकार के गठन के बाद से विधायकों के कार्यकाल का एक साल पूरा हो चुका है। इस दौरान विधायकों ने अपनी निधि खर्च करने में फोकस सड़क, सामुदायिक भवन निर्माण पर सबसे ज्यादा किया है। सभी 8 विधायकों का जो एक समान काम है, वह चबूतरा निर्माण है। हालांकि इसको लेकर सबका नजरिया अलग है। चबूतरा निर्माण के लिए सागर विधायक शैलेंद्र जैन और देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने 50-50 हजार रुपए दिए हैं तो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक प्रदीप लारिया ने इसी काम के लिए 4 से लेकर 5 लाख रुपए तक दिए हैं। इसी प्रकार टैंकर, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायकों ने जो राशि दी है वह भी सबकी अलग-अलग है। रहली…11 काम पर 1.61 करोड़ खर्च, सीसी रोड पर जोर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव जिले में सबसे ज्यादा राशि खर्च करने वाले विधायक हैं। उन्होंने सबसे कम कामों के लिए सबसे ज्यादा राशि दी है। सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए तीन सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ​दिए हैं। इसके बाद 2 सीसी रोड के लिए 40 लाख, दो नाली निर्माण के लिए 30 लाख एवं दो सड़कों के डामरीकरण के लिए 30 लाख रुपए की राशि आवंटित की है। खुरई…19 कामों पर 75.40 लाख खर्च, सीसी रोड पर ज्यादा पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की निधि की आधी से अधिक राशि अब तक बची है। उन्होंने सबसे ज्यादा 30 लाख रुपए 8 सीसी रोड निर्माण के लिए दिए हैं। जबकि इसके बाद 5 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए दिए हैं। 6 चबूतरा निर्माण के लिए 20.40 लाख रुपए का आवंटन अपनी निधि से किया है। फिलहाल सिर्फ तीन तरह के कामों के लिए ही उन्होंने राशि दी है। सागर…46 कामों के लिए दिए 114.71 लाख रुपए विधायक शैलेंद्र जैन परंपरागत रूप से अपनी निधि में से सबसे ज्यादा खर्च सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए ही कर रहे हैं। 14 सामुदायिक भवनों के लिए उन्होंने 78 लाख रुपए दिए हैं। 27 चबूतरा निर्माण के लिए 13 लाख रुपए आवंटित किए हैं तो एक जगह जिम उपकरण सामग्री के लिए 5 लाख रुपए दिए हैं। एक पार्किंग निर्माण के लिए 6.19 लाख रुपए की राशि खर्च की है। बंडा…75.25 लाख सीसी रोड और चबूतरा को ही दिए पहली बार विधायक बने बीरेंद्र सिंह लंबरदार एक तिहाई राशि ही अपनी निधि से खर्च कर सके हैं। दो तरह के 17 कामों के लिए उन्होंने यह राशि दी है। 10 सीसी रोड निर्माण के लिए 60 लाख रुपए दिए हैं। जबकि 7 चबूतरा निर्माण के लिए 15.25 लाख रुपए उन्होंने दिए हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी तरह के काम के लिए राशि उन्होंने फिलहाल नहीं दी है। बीना…93.43 लाख ​दिए, ज्यादा यात्री प्रतीक्षालय को विधायक निर्मला सप्रे औसतन एक काम के लिए एक लाख रुपए खर्च कर रही हैं। उन्होंने 10 यात्री प्रतीक्षालयों के लिए 26.98 लाख, 9 ताेरण द्वार के लिए 24.24 लाख, एक सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख, एक सीसी रोड के लिए 8 लाख, 6 चबूतरा निर्माण के लिए 8 लाख एवं स्टील बैंच व सीमेंट चेयर के 64 कामों के लिए 21.21 लाख रुपए खर्च किए हैं। सुरखी… 71.62 लाख खर्च, भवन, चबूतरा पर सबसे ज्यादा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी अपनी विधायक निधि अब तक आधी भी खर्च नहीं कर सके हैं। सबसे ज्यादा 30 लाख रुपए 5 सामुदायिक भवनों के लिए दिए हैं। 6 चबूतरा निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं। 6 पेयजल टैंकरों के लिए 15.54 लाख रुपए दिए हैं तो 4 यात्री प्रतीक्षालयों के लिए 6.08 लाख रुपए दिए हैं। फिलहाल अन्य कार्यों के लिए उन्होंने राशि आवंटित नहीं की है। नरयावली… 32 कामों पर 93.16 लाख रुपए खर्च किए विधायक प्रदीप लारिया ने सबसे ज्यादा 42.50 लाख रुपए 11 सीसी रोड निर्माण के लिए दिए हैं। 5 चबूतरा एवं शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए हैं। पानी के 8 टैंकरों के लिए 12.16 लाख रुपए तो 7 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 16 लाख रुपए अपनी निधि से दिए हैं। तोरण द्वार को 2.50 लाख दिए हैं। अब तक अपनी आधी निधि भी खर्च नहीं कर पाए हैं। देवरी… टैंकर और चबूतरा पर 35.35 लाख रुपए खर्च जिले में सबसे कम राशि खर्च करने में देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया का नाम है। इसमें भी वे छोटी-छोटी राशि ही सबको दे रहे हैं। अब तक जितनी भी राशि खर्च की है, वह मात्र पेयजल टैंकरों और चबूतरा निर्माण के लिए ही दी है। 19 पेयजल टैंकरों के लिए 32.35 लाख रुपए दिए हैं तो 6 चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की राशि आवंटित की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *