छिंदवाड़ा में 3.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान:लगातार बढ़ रही शीतलहर से लोग परेशान; स्कूलों का समय भी बदला

छिंदवाड़ा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से तापमान कम होने के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा में ग्रामीण क्षेत्र में 3.2 डिग्री तक तापमान लुढक, गया जबकि शहरी क्षेत्र में 6.1 डिग्री तक तापमान रिकार्ड किया गया है, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। तापमान लगातार कम होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग शीतलहर के प्रकोप से परेशान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 72 घंटे तक मौसम के तेवर और भी सर्द रह सकते हैं। स्कूलों की टाइमिंग बदली शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए सुबह नौ बजे के पहले स्कूल नहीं लगाने के लिए कहा है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे के पहले संचालित नहीं होंगे। हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *