बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) के रजिस्ट्रार अश्विनी कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पद से हटाने के बाद उनके सील किए गए कमरे से मिले दस्तावेजों में लिखे हिसाब की जांच के लिए कमिटी बनाई गई है। कुलपति प्रो.एसके द्विवेदी के निर्देश पर कमिटी बनाकर जांच के आदेश जारी कर दिया गया। पद से हटाने के बाद रजिस्ट्रार के कमरे को किया गया था सील रजिस्ट्रार अश्विनी कुमार सिंह को उनके पद से हटाने का आदेश जारी होते ही कमरे को सील कर दिया गया था। यहां मिले दस्तावेजों में एक अहम फाइल के कागज में से विश्वविद्यालय के ही कुछ सिक्यॉरिटी गार्ड के नाम और नंबर दर्ज हैं। हर नाम के साथ एक रकम भी लिखी है। जांच कमिटी को संबंधित सिक्योरिटी गार्डों इस रकम के बारे में पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर किसी गार्ड से धनराशि ली गई है तो उसकी पूरी जानकारी रिपोर्ट में दी जाए, ताकि इसके आधार पर आगे की कार्रवाई हो सके। जांच कमेटी में शामिल है ये लोग बायोटेक्नॉलजी विभाग के प्रो.डीआर मोदी की अध्यक्षता में बनी कमिटी में लॉ के हेड प्रो.संजीव चड्डा और सिक्योरिटी ऑफिसर राम कुमार गुप्ता भी शामिल हैं।


