बूंदी जिले के सरकारी स्कूल में लंच के दौरान 9 वर्षीय छात्रा पर 4-5 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार- कुत्तों ने छात्रा को 14 से 15 जगह काट लिया। घटना बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा का इलाज एमबीएस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। छात्रा की स्थिति नाजुक होने पर कोटा किया रेफर
गंभीर हालत में बच्ची को परिजन तालेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छात्रा की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा का इलाज एमबीएस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। दादा बोले- दूसरे बच्चे भाग गए, पोता को बनाया शिकार
छात्रा के दादा भंवरलाल ने बताया- स्कूल में लंच के समय सभी बच्चे स्कूल के गार्डन में खेल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर के अंदर ही 4 से 5 कुत्ते मौजूद थे। कुत्तों ने उनकी पोती पर अचानक हमला कर दिया। आसपास खेल रहे अन्य बच्चे कुत्तों के हमले से डरकर भाग गए। बच्ची कुत्तों का शिकार बन गई। दादा ने बताया- कुत्तों ने बच्ची के सीने पर भी गंभीर बाइट की है, जिससे पसलियों तक चोट पहुंची है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी स्कूल चारदीवारी में है, लेकिन वहां भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। ……………… डॉग बाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डेढ़ साल की बेटी के लिए कुत्ते से भिड़ी मां,VIDEO:सड़क पर खींचकर नीचे गिराया, मासूम को टच नहीं करने दिया; सीने से लगाए बैठी रही सवाई माधोपुर में डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर कुत्ते में हमला कर दिया। कुत्ता मां की गोद में लिपटी मासूम पर झपटा और कपड़े खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। बेटी को बचाने के लिए महिला कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते ने महिला के हाथ पर काट लिया। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ता भाग गया। इसके बाद मां ने मासूम को गोद में उठाया और सीने से लगाए बैठी रही। मामला रविवार शाम का केशव नगर कॉलोनी का चार रास्ते का है। (पूरी खबर पढ़ें) घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला:गले पर काटा, सिर नोचा; चीखे तो लोग बचाने दौड़े, हालत गंभीर पाली में 65 साल के बुजुर्ग को गली में टहलते समय पालतू डॉग ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) जोधपुर में 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने काटा,VIDEO:जबड़े में जकड़कर घसीटा, दर्द से चीखता रहा मासूम; हाथ-पैर और सिर पर गंभीर घाव जोधपुर में घर के बाहर सड़क पर 9 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे को जबड़े से पकड़कर घसीटा और सिर, हाथ व पैर को नाेच डाला। (पढ़ें पूरी खबर)


