छत्तीसगढ़ के गौरेला में एक महिला टीचर ने हेड मास्टर को चप्पल से मारा है। घटना धनौली गांव के शासकीय प्राथमिक शाला की है। जहां पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और टीचर अर्चना टोप्पो ने उन्हें चप्पल से पीट दिया। हेड मास्टर भीष्म त्रिपाठी ने तुरंत घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें अर्चना टोप्पो उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए मारने की बात कह रही है और चप्पल से मारते नजर आ रही है। हेडमास्टर ने महिला टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गौरेला थाने में लिखित में शिकायत की है। महिला टीचर पर धमकी देने का आरोप लिखित शिकायत के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब अर्चना टोप्पो का ऐसा व्यवहार सामने आया है। हेडमास्टर त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षिका के मनमाने रवैये को रोकने की कोशिश के दौरान पहले भी कई बार विवाद हुआ था और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी गई थीं। 2 सालों से हेडमास्टर पद पर पदस्थ है भीष्म त्रिपाठी बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने लिए भीष्म त्रिपाठी को राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। वे गौरेला ब्लॉक के धनौली गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में पिछले 2 सालों से हेडमास्टर पद पर पदस्थ है। वीडियो में, अर्चना टोप्पो ने कहा कि मैं मार दूंगी सर आपको, तमीज से बात किया करें। मेरी कक्षा का बुक को रखने बोली हूं वहीं पर आप उसे क्या किए, हेडमास्टर बोले – मैं ऑफिस में क्यों रखवाऊं, व्यवस्थित रखवा रहा हूं तो क्या दिक्कत है? इस कक्षा में बूथ की जिम्मेदारी मुझे मिली है। आपका सामान दूसरे कमरे में रखवा रहा हूं तो क्या दिक्कत है? वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें बच्चे भी इस बार पर हामी भर रहे है कि महिला टीचर ने चप्पल मारा है। फर्नीचर हटाने को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए शासकीय प्राथमिक शाला में मतदान केंद्र बनाया जाना है। वोटिंग की तैयारियों को लेकर हेडमास्टर ने स्कूल का फर्नीचर एक तरफ रखवाया था। इसी दौरान सहायक शिक्षिका अर्चना टोप्पो वहां पहुंची और फर्नीचर हटाए जाने से नाराज होकर विवाद करने लगीं। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल मारने का प्रयास किया। अधिकारियों के सामने भी टीचर ने किया अभद्र व्यवहार हेडमास्टर ने तुरंत इस घटना का वीडियो बना लिया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। संकुल के अधिकारियों के सामने भी टीचर ने हेडमास्टर से अभद्र व्यवहार किया। जांच में छात्रों ने भी टीचर द्वारा की गई पिटाई की पुष्टि की है। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रधानपाठक भीष्म त्रिपाठी ने इस मामले की शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई है और कलेक्टर को भी अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ……………………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बलरामपुर में महिला ASP को चप्पल से पीटा:भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी किया पथराव; बवाल के बीच युवक का शव गांव लाया गया पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद बलरामपुर में शुक्रवार को भी बवाल जारी रहा। युवक की डेडबॉडी को पुलिस बलरामपुर से उसके गृहग्राम ले जा रही थी इस दौरान लोग फिर आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…


