डॉक्टर को दिखाने से पहले ही तीन भाई-बहनों की मौत:कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता गंभीर

कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में 2 भाई, एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। घटना बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बूंदी के डाबी इलाके में हुआ। उधर, एक्सीडेंट के बाद परिवार वालों के साथ भीड़ जुट गई। लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। बच्चों को डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे
डाबी थाने के SHO हेमराज शर्मा ने बताया- मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ पराणा गांव (बूंदी) से डाबी की ओर जा रहे थे। इनमें से कोई एक बीमार था। उसी को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट पर बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद की PHOTOS… दूर तक घसीट ले गया ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में 8 से 10 साल आयु के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मदन बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर मौके से फरार
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शव उठाने से इनकार किया
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। डाबी थाना पुलिस पहुंची। लोग मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे और शवों को उठाने से इनकार कर दिया। ————- राजस्थान में सड़क हादसों की ये खबरें भी पढ़िए… सुबह कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट पास किया, रात में मौत:घर के पास ही बाइक को गाड़ी ने टक्कर मारी, दो भाइयों ने दम तोड़ा कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए एक्सीडेंट में दो भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक एक युवक हरियाणा के हिसार से बीएसएफ कॉन्स्टेबल का फिजिकल पास कर मामा के बेटे के साथ घर लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर… जयपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,VIDEO:घर से काम पर जाने के लिए निकला था, ड्राइवर फरार जयपुर में ओवर स्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की बुधवार दोपहर मौत हो गई। वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *