जयपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,VIDEO:घर से काम पर जाने के लिए निकला था, ड्राइवर फरार

जयपुर में ओवर स्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की बुधवार दोपहर मौत हो गई। वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। ओवर स्पीड पिकअप चौराहे पर साइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गई। हॉस्पिटल में एडिमट करवाने पर डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले इतवारी (45) की मौत हो गई। पिछले करीब 2 महीने से वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था। वह सुबह-सुबह गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करता था। 9 फरवरी सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे वह साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहा था। हादसा हल्दीघाटी मार्ग पर मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने हुआ। रोड क्रॉस करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की ओर से आई ओवर स्पीड पिकअप ने साइकिल सवार इतवारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में इतवारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने उसका ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश ले जाने के बाद बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देखिए हादसे के PHOTOS
ये खबर भी पढ़ें
बर्दाश्त करने की बात लिखे डंपर ने 14-लाशें बिछा दी:जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से हुई थी कहासुनी, CI समेत 3 सस्पेंड जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 12 घायल हो गए l 7 गंभीर घायलों को SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। (ये खबर भी पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *