जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर कार्रवाई की। ग्राम नांदड़ा कलां में कृषि भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही गुरुवार को अवैध कॉलोनी में किए गए कार्यों को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार तहसीलदार जोन-1 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम नांदड़ा कलां के खसरा संख्या 296/14 का मौका निरीक्षण करते हुए कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए विकसित की जा रहे अवैध कॉलोनी में किए गए डामर सड़क निर्माण एवं मुटाम इत्यादि को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द किया गया। दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए किसी प्रकार की योजना को विकसित नहीं करें। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेडीसी की आमजन से अपील-अवैध कॉलोनी के भूखंड खरीदने से बचें
प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए विकसित अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में कृषि भूमि के भूखंडों की खरीद से बचें। जीवन की बचत व पूंजी को सुरक्षित रखें। लोरडी देजगरा में भी की कार्रवाई
इसी प्रकार जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम लोरडी देजगरा के खसरा संख्या 110 एवं नवीन खसरा संख्या 110/3 में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत, पटवारी भजनलाल मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे।


