रामगढ़ | रामगढ़ शहर में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने झंडा चौक में विद्युत स्मार्ट मीटर लगाया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से रीडिंग में होने वाली गड़बड़ी से छुटकारा मिलेगी। विद्युत आपूर्ति की गुणवक्ता अच्छी होगी। रोजाना होने वाली बिजली खपत कम होगी। मौके पर विभाग के सहायक विद्युत अभियंता रामगढ़ पुरन राम, कनीय विद्युत अभियंता रामगढ़ वन कालीनाथ सिंह मुंडा, सुरेंद्र राम, अरविंद कुमार, मो सलीम, संजय कुमार के अलावा टेक्नो इलेक्ट्रीक प्राइवेट लिमिटेड के बबलू कुमार, सुधांशु सूर्या, बिलिंग एजेंसी के असदउल्लाह मौजूद थे। भास्कर न्यूज | रामगढ़ राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में चल रहे 10 दिवसीय सीएटीसी कैंप में 22, झारखंड एनसीसी बटालियन हजारीबाग ग्रुप के अंतर्गत समापन समारोह संपन्न हुआ। कैंप में एनसीसी सीनियर, जूनियर लड़का व लड़की कैडेट्स को शारीरिक मजबूती, भौतिकी सहन- शक्ति, एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी सेलवन ने टिप्स दिए। एनसीसी कैडेट्स को ड्रील, ड्रेस का पहनना, फायरिंग हथियारों की जानकारी, मैप का पढ़ना, शारीरिक विकास, व्यक्तिगत विकास व आध्यात्मिक विकास का पाठ पढ़ाया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह और सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स के बीच देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद -विवाद, भाषण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कैंप में सूबेदार मेजर जगदीश चंद्र , ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार सुरेंद्र चंदेल एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ अमन वर्मा , सीटीओ दीपक सारण ,पूनम प्रभा एवं सभी पी आई स्टाफ की मुख्य भूमिका रही। एनसीसी के सभी पदाधिकारियों ने राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि एवं कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल को धन्यवाद दिया।


