जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप:पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, पहने हुए गहने चुरा ले गया

जयपुर में परिचित युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। फिर गहने खोलकर चोरी कर ले गया। चौमूं थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (चौमूं) अशोक चौहान कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- दौलतपुरा की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि मिलने के बहाने परिचित आकर बातचीत करने लगा। पानी में नशीली दवा मिलाकर उसे पीने के लिए दिया। नशा मिला होने के कारण पानी पीते ही बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के पहने हुए गहनों को खोलकर चोरी कर ले गया। इस बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर आरोपी परिचित के खिलाफ चौमूं थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *