खुदाई में निकली चांदी जैसी धातु लूटने पहुंचे लोग, VIDEO:बोरवेल में पानी-मिट्‌टी के साथ निकले टुकडे़, 15 किलो पत्थर मजदूर-लोगों ने लूटा

अलवर में बोरवेल करते समय चांदी जैसी धातु के टुकड़े निकले। ये देखकर सबसे पहले बोरवेल करने वाले मजदूर ही पत्थर लूटने लगे। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोग भी धातु के टुकडे़ ले गए। मामला अल्कापुरी इलाके में गुरुवार को करीब 1:30 बजे का है। यह बोरवेल जलदाय विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। फिलहाल काम को रोक दिया है। बोरवेल कर रहे मजदूर शाहरुख खान ने बताया- यहां से लोग करीब 10 से 15 किलो वजन के चांदीनुमा पत्थर ले गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि जमीन के नीचे से आए चमकीले पत्थरों में चांदी कितनी प्रतिशत है। बोरवेल करते समय करीब 800 फीट तक मशीन से खुदाई हुई तो पानी-मिट्टी के प्रेशर के साथ नीचे जमीन से चांदी जैसी धातु के पत्थर निकले। पहले देखें PHOTOS मजदूर बोला- अलग-अलग पत्थर निकलते हैं, यह धातु जैसी
मजदूर शाहरुख खान ने बताया- यहां 800 फीट गहरा बोरवेल करना था। इसमें आखिरी में जमीन की 20 फीट खुदाई तक मशीन पहुंची, तब यह चमकीला पत्थर निकलने लगा। आम तौर पर बोरवेल के नीचे से अलग-अलग तरह के पत्थर आ जाते हैं, लेकिन यह कुछ अलग है। इसमें धातु हो सकती है। आखिरी में करीब 5 से 10 प्रतिशत ऐसा पत्थर आया है। मशीन पर काम कर रहे मजदूर ही चांदी जैसे पत्थर लूटने लगे। उनको देख आसपास के दुकानदार भी आ गए। आसपास के काफी लोग पानी और मिट्‌टी के अंदर से ढूंढ़कर चमकीले पत्थर के टुकड़े लेकर गए हैं। 800 फीट नीचे खुदाई के बाद निकला ऐसा पत्थर
मशीन पर काम करने वाले ऑपरेटर भरत प्रजापत ने बताया- हम कुछ नहीं कह सकते कि यह सिल्वर है। अभी 800 फीट के आसपास खुदाई हुई है, उसके बाद यह पत्थर आया है। चमकीले पत्थर इकट्‌ठा कर रहा युवक महेश चंद सैनी ने बताया- ये पता नहीं क्या है। दिखने में लगता है कि चांदी या सोना हो सकता है। लोग करीब 15 किलो के आसपास पत्थर ले गए। …………. यह खबर भी पढ़ें… अलवर में निकले ‘चांदी के पहाड़’:लैब में टेस्ट कराने पर चौंके साइंटिस्ट; ग्रामीणों ने चमकीले पत्थर समझ नींव में लगाए अलवर जिले में अब पथरीली जमीन भी चांदी उगल सकती है। यहां ऐसे पहाड़ मिले थे, जिनके नीचे खुदाई के दौरान गांव वालों को चमकीले पत्थर मिले थे। एक्सपर्ट का कहना है कि यहां इस कीमती धातु के बड़े भंडार मिल सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जब इन पत्थरों की लैब में जांच कराई गई तो उसमें चांदी के साथ-साथ लेड जैसी कीमती धातु होने के भी प्रमाण मिले थे। लेकिन इस बात से अनजान ग्रामीणों ने ये पत्थर घर की नींव में लगवा दिए। भास्कर टीम ने जुलाई 2023 में साइंटिस्ट प्रोफेसर के साथ यहां पत्थरों की जांच कराई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *