लक्ष्मणगढ़ के खुड़ी बड़ी में युवक ने लगाई फांसी:काम से सीकर गया था, लौटने के बाद गांव के बाहर पेड़ से लगाया फंदा

लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के खुड़ी बड़ी गांव में गुरुवार दोपहर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक की पहचान श्योपुरा मलसीसर निवासी अजीत कुमार (32) पुत्र श्रीचंद के रूप में हुई है। वह खुड़ी गांव स्थित स्काउट स्कूल में वार्डन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार गुरुवार सुबह किसी काम से सीकर गया था। वहां से लौटने के बाद उसने गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *