कुरुक्षेत्र पुलिस ने डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रमजीत सिंह निवासी डींगवाला जिला हनुमानगढ़, राजस्थान ने रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने डॉक्टर को रंगदारी के लिए कई बार कॉल भी किया। थाना कृष्णा गेट में 12 अप्रैल 2022 को डॉ. अजय कुमार ने बताया था कि उसका कुरुक्षेत्र में अस्पताल है। 11 अप्रैल 2022 की रात करीब 11 बजे उसके फोन पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को लॉरेश बिश्नोई का दोस्त विक्रम बराड़ बताया था। उसने धमकाते हुए उससे 10 लाख रुपए मांगे थे और 2-3 दिन का समय दिया था। बाद में डिमांड बढ़ गई कुछ देर बाद आरोपी ने फिर से कॉल करके धमकाया और इस बार 25 लाख रुपए मांगे। साथ ही पैसे नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक को सौंपी गई थी। अब पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत सिंह को पंजाब की कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दुबई से कॉल कर मांगी रंगदारी सीआईए-एक के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत को कोर्ट के ऑर्डर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने दुबई से कॉल करके रंगदारी मांगी थी। आरोपी के खिलाफ पहले से 4-5 केस दर्ज है। आरोपी पहले लॉरेंस बिश्नोई के साथ रहता था।


