पंजाब में बंद का मिलाजुला असर, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर:बसें चल रहीं, बैंक-बाजार खुले; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी, AAP-कांग्रेस समर्थन में

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला है। कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर हैं, लेकिन पक्के कर्मी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। बसें चल रही हैं। बाजार खुले हैं और बैंकों में भी काम चल रहा है। हालांकि, बंद से विभागों में कामकाज प्रभावित जरूर हो रहा है, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं है। ट्रेड यूनियनें पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही हैं। संगरूर में PRTC और PUNBUS के कच्चे कर्मचारियों ने आज सीएम का घर घेरने का ऐलान किया था, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से हमारी बातचीत चल रही है और हमारे कुछ नेताओं को पुलिस ने उनके घरों से हिरासत में ले लिया है, जिसकी वजह से हम आज घेराव नहीं कर पाए। लेकिन जब भी हमारे किसी नेता का फ़ोन आएगा तो हम ज़रूर आगे बढ़ेंगे। वहीं पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है। प्रदर्शन और बंद के PHOTOS… हिमाचल में देशव्यापी हड़ताल का असर:15 हजार बिजली इंजीनियर-कर्मचारी, मजदूर-आउटसोर्स कर्मी स्ट्राइक पर, PSU बेचने और लेबर कोड का विरोध हड़ताल और प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *