विधायक ने सोनार समाज भवन के लिए 10 लाख की मंजूरी दी

भास्कर न्यूज | मुंगेली सोनार समाज मुंगेली द्वारा 8 फरवरी को आदित्य मंगलम में प्रदेश स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने मां महामाया (सोनारपारा) की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सामाजिक महिलाओं जिज्ञासा सोनी, राखी सोनी एवं शिवानी सोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने समाज भवन के अपूर्ण द्वितीय तल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। घोषणा पर समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में कमल सोनी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा संघ) और अनिल सोनी (अध्यक्ष, प्रेस क्लब मुंगेली एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) ने प्रदेश स्तर पर सर्व सोनी समाज संगठन बनाने और समाज की मांगों को शासन तक पहुंचाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनानाथ केशरवानी (जिला भाजपा अध्यक्ष), रमेश सोनी (पूर्व सराफा अध्यक्ष), मनहरण लाल सोनी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय महासभा) एवं दिनेश सोनी (अध्यक्ष, विहिप मुंगेली) मंचासीन रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुखजन जैसे अभिषेक सोनी, धीरज सोनी, मनहरण सोनी, राधेश्याम सोनी, बैजनाथ सोनी, त्रिलोकी सोनी और बबला सोनी का विशेष सहयोग रहा। प्रदेशभर से आए युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय दिया। सोनार समाज मुंगेली के अध्यक्ष संजय सोनी ने अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाजजनों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। सफल आयोजन हेतु मंच संचालक अशोक सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों रोशन सोनी (उपाध्यक्ष), विनय सोनी (सचिव), योगेश सोनी (कोषाध्यक्ष), संतोष सोनी, नवीन सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, राजेश सोनी, विजय सोनी, दिलीप सोनी (पार्षद), विकास सोनी (विक्की) सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *