विधायक अटल ने पेण्ड्रा बाइपास की मांग उठाई

पेण्ड्रा/मरवाही | पेण्ड्रा बाइपास निर्माण का बहुप्रतीक्षित मुद्दा जीपीएम जिले की छठवीं स्थापना वर्षगांठ एवं अरपा महाउत्सव के अवसर पर फिर प्रमुखता से सामने आया। कोटा विधायक अटल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से पेण्ड्रा बाइपास निर्माण की औपचारिक घोषणा करने की मांग की। विधायक ने बताया कि यह मांग 2016–17 से लंबित है और मार्ग के निर्माण से नगर की जाम की समस्या स्थायी रूप से हल होगी। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्व में पूरी हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। विधायक ने बाइपास के निर्माण को जिले के विकास, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विधायक अटल की मांग का समर्थन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *