राजिम | प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राजिम कल्प कुंभ के तहत इस बार बाहर से आने वाले दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत आज से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में यह भंडारा शुरू होगा। मंदिर प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रतिवर्ष 15 दिवसीय चलने वाले इस कल्प कुंभ के दौरान, विशेष रूप से जब सात दिवसीय संत समागम का आयोजन होता है, तो मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।


