बकरा लेने निकला युवक की खंभे से टकराया, मौत

रायगढ़| छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरा खरीदने निकले युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। इस घटना में युवक को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर इस घटना की जानकारी परिजनों को दूसरे दिन सुबह मिली, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोजिया निवासी 20 वर्षीय इमरोज खान दोपहर 3 बजे कुड़ेकेला बकरा खरीदने जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। युवक के रात भर घर वापस नहीं आने से चिंतित परिजनों ने ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच परिचित साहिद खान ने उन्हें सूचना दी कि इमरोज का छाल मेन रोड में मोड़ पर एक्सीडेन्ट हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *