दुर्गूकोंदल| ग्राम पंचायत गुदुम के आश्रित ग्राम धनवाफूलचूर का दो दिवसीय देव मेला का आयोजन 14 फरवरी से किया जाएगा। गुदुम सरपंच राम कुमारी पुड़ो, सचिव जगदेव पांडे, श्री बृजलाल पुडो ने बताया कि मेले में आसपास के ग्रामों के गायता, पटेल, देवी-देवता, ग्रामीण तथा व्यापारी शामिल होंगे। 14 फरवरी को राति 10 बजे से लोक कला मंच नाच पार्टी “रंगरसिया” (जोड़ीदार नाच पार्टी), लखनपुरी की प्रस्तुति होगी।


