सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब ने कराया समागम

जालंधर | सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब की ओर से ‘प्रांतीय सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन विद्या धाम में किया गया। कार्यक्रम में नारी जागरण, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. मधुश्री संजीव सावजी (अखिल भारतीय मंत्री, सप्तशक्ति संगम) ने ‘सप्तशक्ति’ के सात गुण- श्री, कीर्ति, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा- का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें जीवन में अपनाकर नारी अपनी वास्तविक शक्ति पहचान सकती है। विशिष्ट अतिथि गीता आहूजा ने बताया कि देशभर में 22 हजार से अधिक संगमों में 27 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *