लघु उद्योग भारती मेंबर्स की बैठक, टीम वर्क को बढ़ावा देने पर चर्चा

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के होटल में लघु उद्योग भारती के मेंबर जुटे। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल और पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल ने की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रव्यापी प्रभाव और सूक्ष्म व लघु उद्योगों की भूमिका पर मंथन किया गया। सबसे पहले उद्यमियों के बीच जालंधर यूनिट के अध्यक्ष अनिरुद्ध धीर और महासचिव वरुण भल्ला ने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संख्या बल ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सूक्ष्म और लघु उद्यमों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन की कार्य शक्ति का मुख्य आधार हमारा लगातार बढ़ता संख्या बल है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन के विस्तार की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए ताकि लघु उद्योगों की आवाज और प्रभावी हो सके। समयानुकूल समाधान से मिल रहा सहयोग अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने कहा कि नियमित बैठकों और उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के कारण ही संगठन का दायरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित गोयल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप मोंगिया और महासचिव विवेक राठौर सहित गणमान्य मैंबर मौजूद रहे। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन का उद्योगों के प्रति कार्यों पर मंथन किया गया। सरकारी की नीतियों में कमियों दूर करने के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर रौशनी डाली गई।औद्योगिक समस्याओं के समुचित समाधान हेतु सुझाव दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *