श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर किशनपुरा चौक में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू

जालंधर | शिवरात्रि के उपलक्ष्य में किशनपुरा चौक के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रोग्राम के संयोजक सतपाल सत्ती व विनोद रत्ती ने बताया कि शिवरात्रि की सुबह गर्म दूध का लंगर लगेगा। दोपहर को भंडारा शुरू होगा। इस दौरान बाबा के भक्त भजनों का गुणगान करेंगे। रात्रि 7 बजे से सिद्ध योगी भजन मंडली व सिद्ध नाथ भजन मंडली शिव भोले बाबा के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। यहां महासचिव सुरिंदर प्रभाकर, वरिंदर गुप्ता और प्रधान मंगत राय शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *