टिप्पर ने मजदूर को कई मीटर घसीटा 45 मिनट नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौत

लुधियाना| राहों रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में एक मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को कई मीटर तक घसीटता ले गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुनील मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला था और लंबे समय से शहर में मजदूरी कर रहा था। वह रोज की तरह सुबह काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद एम्बुलेंस भी करीब पौने घंटे तक नहीं पहुंची और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने राहों रोड पर टिप्परों की आवाजाही रोक दी और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन तक शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फरार टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। लोगों ने कहा, सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण में लापरवाही और निगरानी की कमी के कारण लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *