श्री गीता मंदिर में गूंजे मां बगलामुखी के जयकारे

भास्कर न्यूज | लुधियाना विकास नगर स्थित श्री गीता मंदिर में संक्रांति के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में मां बगलामुखी का भव्य हवन आयोजित किया गया जिसमें प्रकांड विद्वान पंडितों ने विधि-विधान और शास्त्रोंक्त रीति से पूजन संपन्न करवाया। इस पवित्र अनुष्ठान में भारी संख्या में संगत ने आहुति डालकर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। हवन के उपरांत मंदिर की मर्यादा और वहां चल रहे सेवा कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया। परिसर में संचालित कंप्यूटर सेंटर, सिलाई केंद्र और होम्योपैथी डिस्पेंसरी के माध्यम से आमजन को निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह संपन्न करवाने जैसे पुण्य कार्यों ने मंदिर को समाज के लिए एक प्रेरणा पुंज बना दिया है। मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने कौली धाम पटियाला से पधारीं मुख्य अतिथि व पुर्व पार्षद ममता आशू का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मंदिर की स्वच्छता और निस्वार्थ सेवा प्रकल्पों का निरीक्षण कर सभा के प्रयासों को सराहा। इस कार्यक्रम में पवन कांत वोहरा, राजन उप्पल, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप ढल, अमित कुमार, रणधीर शर्मा और महिला मंडली से आदर्श अरोड़ा, अनु हांडा, ऊषा धुरिया, रमा ढल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *