लुधियाना। श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के बुक क्लब द्वारा कॉलेज परिसर में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छात्रों और टीचरों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना और बौद्धिक रुचि विकसित करना था। इस दौरान प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था राइनो इंटरनेशनल ने शैक्षणिक पुस्तकों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कथा-साहित्य, आत्म-विकास और सामान्य रुचि की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। मेले का उद्घाटन प्रिंसिपल प्रो. डॉ. विशाल कुमार ने किया और पढ़ने की आदत को छात्रों के लिए आवश्यक बताया। आयोजन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर ईशा जैन और डॉ. अंचल अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। छात्रों और टीचरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल और ज्ञानवर्धक रहा।


