वार्ड 13 में लगेंगी 84 लाख की इंटरलॉकिंग टाइलें

लुधियाना| वार्ड नंबर-13 की कर्मसर कॉलोनी और नलवा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ। यहां करीब 84 लाख रुपए की लागत से काम होगा और इसकी शुरुआत मेयर इंदरजीत कौर और विधायक दलजीत सिंह ने किया। मेयर ने कहा कि हाल ही में वार्ड में सड़क निर्माण और पानी-सीवर सप्लाई लाइनों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *