लुधियाना | विवेक धाम चैरिटेबल सोसायटी द्वारा अध्यात्म और सेवा के संगम 20वें विशाल संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शंखनाद कर दिया गया है। स्वामी विवेक भारती महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस समागम की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। सोसायटी के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि 8 मार्च से 15 मार्च तक मां बगलामुखी विवेक धाम मंदिर नूरवाला रोड में भक्ति का अनूठा प्रवाह बहेगा। कथा के मुख्य वक्ता वृंदावन के पूज्य राम भाई होंगे जो प्रतिदिन दोपहर 3:30 से सायं 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों से सराबोर करेंगे।


