भास्कर न्यूज | लुधियाना वीरवार को को गांव बड़ैच में एक किसान सभा एवं फ्री कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गुरदीप सिंह जिला कृषि अधिकारी लुधियाना रहे। इस अवसर पर मोहन स्वरूप क्षेत्रीय प्रबंधक इफको लुधियाना कैलपुर सहकारी सभा के प्रधान सरदार सतनाम सिंह, डॉक्टर हरेंद्र सिंह संधू ब्लॉक खेती बाड़ी अफसर लुधियाना, डॉक्टर वीरपाल कौर कृषि विकास अधिकारी लुधियाना, डॉक्टर करमजीत सिंह कृषि विकास अधिकारी, डॉक्टर सर्वजीत सिंह डॉक्टर मैडम शैली उद्यान विकास अधिकारी लुधियाना के अलावा 100 के करीब किसान भाइयों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ गुरदीप सिंह जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा हाजिर किसानों को संतुलित खाद प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ग्राम बड़ैच के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि इस गांव ने पराली को पिछले सीजन में आग नहीं लगी। इस मौके पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन स्वरूप ने इफको की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इफको किसानों की सहकारी संस्था है जो कि किसानों के भलाई वासते उत्तम गुणवत्ता वाले उर्वरकों के साथ-साथ गांव गांव जाकर कृषि तकनीकी से संबंधित कैंप भी लगाती है। कार्यक्रम में इफको द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को फ्री कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सतनाम सिंह प्रधान सहकारी सभा बड़ैच ने कृषि विभाग का धन्यवाद किया।


